बल तथा गति के नियम (FORCE AND LAW OF MOTION )

MCQ QUESTION PAPER HINDI MEDIUM 

1. रेलगाड़ी में यात्रा करते हुए एक यात्री सिक्का उछालता है जो उसके पीछे गिरता है। इसका मतलब है

    कि रेलगाड़ी की गति है।
   (a)
त्वरित                     (b) एक समान                     (c) मन्दित              (d) वृत्तीय
2. 2
किग्रा द्रव्यमान की एक वस्तु एक घर्षण रहित क्षैतिज मेज पर 4 मी/से के वेग से लुढ़कती है। वस्तु  

    को समान वेग से गतिशील रखने के लिए आवश्यक बल है
    (a) 32
न्यूटन                 (b) 0 न्यूटन                        (c) 2 न्यूटन            (d) 8 न्यूटन
3.
रॉकेट किसके संरक्षण के सिद्धान्त पर कार्य करता है?
    (a)
द्रव्यमान                      (b) ऊर्जा                     (c) संवेग                        (d) वेग
4.
एक पानी के टैंकर में उसकी ऊँचाई का 2/3 भाग पानी से भरा है, वह एक समान चाल से चल रहा है।    

    अचानक ब्रेक लगाने पर टैंकर का पानी
    (a)
पीछे की तरफ चला जाता है                        (b) आगे की तरफ चला जाता है।
    (c)
अपरिवर्तित रहता है                                    (d) ऊपर की तरफ उठता है
5.
जब किसी वस्तु में त्वरण होता है।

    (a) उसकी चाल सदैव बढ़ जाती है                    (b) उसका वेग सदैव बढ़ जाता है
    (a)
यह सदैव पृथ्वी की ओर गिरती है               (d) उस पर बल सदैव कार्य करता है।
6.
जब नेट बल किसी वस्तु पर कार्य करता है, तो वस्तु निम्नलिखित के आनुपातिक त्वरण से बल की

    दिशा में त्वरित होगी
   (a)
वस्तु के ऊपर बल        (b) वस्तु के वेग      (c) वस्तु का द्रव्यमान           (d) वस्तु का जड़त्व
7.
यदि दो वस्तुओं A तथा B का द्रव्यमान क्रमश: 6 किग्रा तथा 34 किग्रा हो, तो
    (a) A
का जड़त्व B से अधिक होगा                                (b) B का जड़त्व A से अधिक होगा
    (c) A
तथा B का जड़त्व बराबर होगा                          (d) A तथा B का जड़त्व शून्य होगा
8.
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से सम्बन्धित बल
   (a)
सदैव एक ही वस्तु पर लगे होने चाहिए।                  (b) भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर लगे हो सकतेहैं
   (c)
सदैव भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए
   (d)
का परिमाण बराबर होना आवश्यक नहीं है परन्तु दिशा एकसमान होनी चाहिए
9.
गति करने के लिए स्वतन्त्र किसी वस्तु पर कोई बल लगाया गया। यदि बल का परिमाण तथा वस्तु

    का द्रव्यमान ज्ञात हो, तो न्यूटन के गति के दूसरे नियम की सहायता से हम वस्तु

    (a) का भार ज्ञात कर सकते हैं                                      (b) की चाल ज्ञात कर सकते हैं
    (c)
का त्वरण ज्ञात कर सकते हैं।                                 (d) की स्थिति ज्ञात कर सकते हैं।
10.
यदि गति करने के लिए स्वतन्त्र 1 किग्रा द्रव्यमान की किसी वस्तु पर 1 न्यूटन बल लगाया जाए, तो वह

    (a) 1 मी/से की चाल से गति करेगी।                            (b) 1 किमी/से की चाल से गति करेगी
    (c) 10
मी/से त्वरण से गतिशील होगी                         (d) 1 मी/से 2 के त्वरण से गतिशील होगी
11.
यदि किसी वस्तु पर कोई बाह्य बल लग रहा है, तो वह बल की दिशा में त्वरित हो जाती है। इस

      प्रकार उत्पन्न त्वरण वस्तु
     (a)
पर लगे बल के समानुपाती होता है।                       (b) के वेग के समानुपाती होता है,
     (c)
के द्रव्यमान के समानुपाती होता है।                       (d) के जड़त्व के समानुपाती होता है  

12. एक सीधे पथ पर त्वरित गति से गतिशील वस्तु के लिए कौन-सा कथन सही नहीं है?

     (a) उसकी चाल बदल रही है                                   (b) उसका वेग सदैव बदलता है

      (c) वह सदैव पृथ्वी से दूर जाती है                    (d) उस पर एक बल सदैव कार्य करता है
13.
गति के तीसरे नियमानुसार क्रिया व प्रतिक्रिया

      (a) सदैव समान वस्तु पर कार्य करती है
      (b)
सदैव भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर विपरीत दिशा में कार्य करती है

      (c) समान मान व दिशा रखती है।             (d) एक-दूसरे पर कार्य करती है
14.
गति करने के लिए स्वतन्त्र किसी वस्तु पर कोई बल लगाया जाता है। यदि बल का परिमाण तथा

       वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात हो, तो न्यूटन के गति विषयक द्वितीयक नियम से हम वस्तु
      (a)
का भार ज्ञात कर सकते हैं                      (b) का त्वरण ज्ञात कर सकते हैं

      (c) की चाल ज्ञात कर सकते हैं                         (d) की स्थिति ज्ञात कर सकते हैं
15. 3
किग्रा का एक पिण्ड A, 6 किग्रा के दूसरे पिण्ड B पर, 5 न्यूटन का बल लगाता है, तो पिण्ड B

      द्वारा पिण्ड A पर लगाये गये प्रतिक्रिया बल का परिमाण होगा
     (a) 5
न्यूटन                                (b) 10 न्यूटन                    (c) 2 न्यूटन                       (d) शून्य
16.
घर्षण बल के सम्बन्ध में सत्य कथन है

     (a) यह सदैव वस्तुओं की गति का विरोध करता है
     (b)
यह वस्तुओं के सम्पर्क क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता,जबकि अभिलम्ब प्रतिक्रिया अपरिवर्तित रहे
     (c)
इसे कृत्रिम विधियों द्वारा नहीं घटाया जा सकता है.             (d) यह एक आवश्यक लाभ है
17.
जब किसी वस्तु की गति त्वरित होती है, तो
     (a)
उसकी चाल में हमेशा वृद्धि होती है              (b) उसके वेग में हमेशा वृद्धि होती हैं
     (c)
वह हमेशा पृथ्वी की ओर गिरती है             (d) उस पर हमेशा कोई बल कार्य करता है 

18. सरल रेखीय पथ के अनुदिश त्वरित गति से गतिमान किसी पिंड के लिए नीचे दिए गए कथनों में कौन-सा सही नहीं है?
(a)
इसकी चाल परिवर्तित होती रहती है
(b)
इसका वेग सदैव परिवर्तित होता है (c) यह सदैव पृथ्वी से दूर जाता है
(d)
इस पर सदैव एक बल कार्य करता है
19.
गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया एवं प्रतिक्रिया

(a) सदैव एक ही वस्तु पर लगती हैं

(b) सदैव दो भिन्न वस्तुओं पर विपरीत दिशाओं में कार्य करती हैं ublishe
(c)
के परिमाण एवं दिशाएँ समान होती हैं
(d)
किसी भी एक वस्तु पर एक दूसरे के अभिलंबवत् कार्य करती
20.
फुटबाल के खेल में कोई गोलरक्षक गोल पर तीव्र गति से आती बॉल को पकड़ने के पश्चात्  

    अपने हाथों को पीछे की ओर खींचता है। ऐसा करके गोल रक्षक
(a)
बॉल पर अधिक बल लगा पाता है (b) बॉल द्वारा हाथों पर लगाए गए बल को कम कर

      पाता है
(c)
संवेग परिवर्तन की दर में वृद्धि कर पाता है
(d)
संवेग परिवर्तन की दर में कमी कर पाता है

21. किसी पिंड का जड़त्व
(a)
उसकी चाल बढ़ाता है       (b) उसकी चाल कम करता है।
(c)
उसकी गति की अवस्था में परिवर्तन को प्रतिरोधित करता है
(d)
घर्षण के कारण अवमंदित करता है

22.
कोई यात्री किसी गतिमान रेलगाड़ी में एक सिक्का उछालता है जो उसके पीछे गिरता है।

      इसका यह अर्थ है कि रेलगाड़ी की गति
(a)
त्वरित है       (b) एकसमान है       (c) अवमंदित है        (d) वृत्ताकार पथ के अनुदिश है
23. 2 kg
द्रव्यमान का कोई पिंड किसी घर्षणहीन क्षैतिज मेज पर 4ms के नियत वेग से

     फिसल रहा है। इस वस्तु की इसी वेग से गति बनाए रखने के लिए आवश्यक बल है
(a) 32N     (b) ON     (c) 2N      (d) 8N
24.
रॉकेट किस नियम पर कार्य करता है
     (a)
द्रव्यमान संरक्षण नियम पर   (b) ऊर्जा संरक्षण नियम पर
     (c)
संवेग संरक्षण नियम पर      (d) वेग संरक्षण नियम पर
25. 2
ऊंचाई तक जल से भरा कोई टैंकर एकसमान चाल से गतिमान है। अचानक 3 में भरा   

      जल amrublished
     (a)
पीछे की ओर गति करेगा      (b) आगे की ओर गति करेगा
     (c)
प्रभावित नहीं होगा           (d) ऊपर की ओर उठेगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gravitation mcq question hindi medium (गुरत्वाकर्षण बहुविकल्पीय प्रश्न) OM CLASSES MAUAIMA PRAYAGRAJ